
रिलायंस इंडस्ट्रीज का ऐलान - PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
दोस्तो,बढ़ते बिजली के बिल को सस्ता करने और लोगों तक 300 यूनिट मुफ्त बिजली पहुंचाने के लिए देश में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) शुरू की गई है. बहुत जल्द देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इस योजना को सहारा देने और सफल बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की बुधवार को हुई 47वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने एक ऐसा ऐलान किया है, जो इस योजना के लिए काफी अहम हो सकता है.
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंदर लोगों को अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार के अलावा अलग-अलग राज्य सरकारें भी सब्सिडी देती हैं. इस योजना के लिए सबसे जरूरी कोई चीज है, तो वह है सोलर पैनल. बस यहीं से इस योजना को सफल बनाने में मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी का रोल शुरू होता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि कंपनी अब ग्रीन एनर्जी की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है. कंपनी लंबे समय से सोलर मॉड्यूल के देश में ही प्रोडक्शन के लिए काम कर रही है और इस साल के अंत तक गुजरात के जामनगर में उसकी गीगा फैक्टरी में उत्पादन शुरू भी हो जाएगा.
Business Khabri #Businesskhabri
Blog ID : 892
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
