किसानों को जल्द ही मिलेगा आधार जैसा पहचान पत्र मिलेगा

किसानों को जल्द ही मिलेगा आधार जैसा पहचान पत्र मिलेगा

दोस्तों,केंद्र सरकार आने वाले समय में किसानों को आधार की तरह का एक विशिष्ट पहचान पत्र जारी करेगी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार जल्द ही देशभर के किसानों का पंजीकरण शुरू करेगी ताकि उन्हें आधार के समान एक विशिष्ट पहचान पत्र (आईडी) जारी की जा सके। किसानों की रजिस्ट्री बनने के बाद, प्रत्येक पंजीकृत किसान को आधार जैसी विशिष्ट आईडी’ प्रदान की जाएगी। चतुर्वेदी ने कहा कि विशिष्ट आईडी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और किसान क्रेडिट कार्ड कार्यक्रम सहित विभिन्न कृषि योजनाओं तक बिना किसी परेशानी के पहुंचने में मदद करेगी। एकत्रित किए गए आंकड़ों से सरकार को नीति नियोजन और लक्षित विस्तार सेवाओं में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, मौजूदा समय में, किसानों को किसी भी कृषि योजना के लिए आवेदन करने से पहले हर बार सत्यापन से गुजरना पड़ता है। इसमें न केवल लागत शामिल है, बल्कि कुछ को उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए, हम किसानों की रजिस्ट्री बनाने जा रहे हैं।दरसल ऑउटलुक एग्री-टेक समिट और स्वराज अवार्ड्स के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया के लिए दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे, इस पर काम अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा। सचिव ने कहा, हमारा लक्ष्य अगले साल मार्च तक पांच करोड़ किसानों को पंजीकृत करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार के 2,817 करोड़ रुपये के डिजिटल कृषि मिशन का हिस्सा है जिसे हाल ही में मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि पहले महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में एक प्रायोगिक परियोजना चलाई गई थी और 19 राज्य पहले ही इस परियोजना पर काम कर चुके हैं।

#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom


Blog ID : 912

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।