
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 55 फीसदी तक बढ़ी
दोस्तों,फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के मुताबिक, सितंबर में देशभर में कुल 5,874 ई-कारें बिकीं। यह आंकड़ा सितंबर, 2023 में बिकीं 6,368 ई-कारों की तुलना में 7.76 फीसदी और अगस्त, 2024 की 6,338 इकाइयों के मुकाबले 7.32 फीसदी कम है।
हालांकि, ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले माह सालाना आधार पर 40.45 फीसदी व मासिक आधार पर 1.74 फीसदी बढ़कर 90,007 इकाई पहुंच गई। ई-तिपहिया वाहनों की बिक्री क्रमशः 9.30 फीसदी व 3.55 फीसदी बढ़कर 62,889 इकाई पहुंच गई। इस दौरान देशभर में कुल 855 ई-वाणिज्यिक वाहन बिके। यह आंकड़ा सितंबर, 2023 की तुलना में 54.61 फीसदी व अगस्त, 2024 से 27.04 फीसदी अधिक है।
अन्य जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार -
a)लेकिन बिक्री घटने के बावजूद ई-कारों की बाजार हिस्सेदारी सितंबर में 0.2 फीसदी बढ़कर 2.1 फीसदी पहुंच गई।
b)ई-दोपहिया वाहनों की बाजार हिस्सेदारी सालाना और मासिक आधार पर क्रमशः 2.6 फीसदी एवं 0.9 फीसदी बढ़कर 7.5 फीसदी पहुंच गई।
c)ई-तिपहिया वाहनों की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 59 फीसदी पहुंच गई। ई-वाणिज्यिक वाहनों की भी बढ़कर 1.15 फीसदी पहुंच गई है
#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom
#buildyourbrandhere
#brandingboletobusinesskhabri
Blog ID : 964
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
