
मालगाड़ी से टकराई मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस
दोस्तों,मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैसूर-दरभंगा भागमती एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को तमिलनाडु के कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई. टक्कर के बाद दो डिब्बों में आग लग गई और कम से कम 13 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में 19 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों को चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने घायलों से मुलाकात की.
क्षिणी रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 044-25354151 और 044-24354995 जारी किए हैं. इस बीच, पड़ोसी आंध्र प्रदेश में रेलवे डिवीजनों ने भी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इसमें गुडूर: 08624 250795, ओंगोल: 08592 280306, विजयवाड़ा: 0866 2571244 और नेल्लोर: 0861 2345863 शामिल हैं. इसके अलावा समस्तीपुर (8102918840), दरभंगा (8210335395), दानापुर (9031069105) और डीडीयू जंक्शन (7525039558) के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.
फिलहाल डॉक्टरों, एम्बुलेंस, चिकित्सा राहत दल और वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है. वहीं सभी यात्रियों को बचा लिया गया है. दक्षिणी रेलवे ने एक बयान में कहा कि हम सभी यात्रियों को ईएमयू से चेन्नई सेंट्रल ले जा रहे हैं और उन्हें दरभंगा या अन्य गंतव्यों तक ले जाने के लिए चेन्नई में एक नई ट्रेन तैयार की गई है. हम यात्रियों को मुफ्त भोजन, पानी और नाश्ता भी दे रहे हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेन चालक को ट्रैक पर एक जोरदार झटका लगा, जिससे एक्सप्रेस ट्रेन लूप लाइन पर चली गई और खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. सूत्रों ने बताया कि ट्रेन 109 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी, तभी उसके चालक दल को अचानक एक जोरदार झटका महसूस हुआ. जिसके बाद पैसेंजर ट्रेन लूप लाइन में चली गई और उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी से टकरा गई.
#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom
Blog ID : 969
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
