
Noel Naval Tata बने Tata Trust के नए चेयरमैन
दोस्तों, रतन टाटा के निधन के बाद उनके उत्तराधिकार को लेकर कई तरह के सवाल बने हुए थे. हालांकि, अब इस पर विराम लग गया है, क्योंकि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को सर्वसम्मति से टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है.हालांकि नोएल टाटा पहले से ही टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी रहे हैं.
इसके अलावा Noel Naval Tataपिछले 40 सालों से टाटा कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. अभी नोएल टाटा इंटरनेशनल, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हैं और टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाईस चेयरमैन भी हैं. इसके अलावा नोएल सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के भी मेंबर हैं.
Noel Naval Tata ने चेयरमैन बनने के बाद कहा कि, मैं अपने साथी ट्रस्टियों द्वारा मुझे दी गई जिम्मेदारी से बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं. मैं श्री रतन एन. टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं. एक सदी से भी पहले स्थापित, टाटा ट्रस्ट सामाजिक भलाई के लिए एक अनूठा माध्यम है. इस पवित्र अवसर पर, हम अपने विकासात्मक और परोपकारी पहलों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए खुद को फिर से समर्पित करते हैं.
Noel Naval Tata के पद सम्हालने के बाद टाटा ग्रुप को एक नया चेयरमैन तो मिल गया है,लेकिन हमारे रतन टाटा जी की कमी कभी भी और कोई भी पूरी नहीं कर सकता है.
#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom
#buildyourbrandhere
#brandingboletobusinesskhabri
Blog ID : 971
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
