
HAL बनी भारत की 14वीं Maharatna Company
दोस्तो,भारत सरकार ने डिफेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को महारत्न (Maharatna CPSE) का दर्जा दिया है. इसी के साथ एचएएल देश की 14वीं महारत्न कंपनी बन गई है. एचएएल रक्षा उत्पादन विभाग (डीओडीपी) का एक सीपीएसई है, जिसका वार्षिक कारोबार 28,162 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नेट प्रॉफिट 7,595 करोड़ रुपये है. कंपनी भारत के डिफेंस सेक्टर की एक महत्वपूर्ण कंपनी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिपॉर्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेस (Department of Public Enterprises) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी. वित्त मंत्री ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को 14वें महारत्न CPSE में अपग्रेड करने को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव को मंत्रालयों के बीच बनी कमेटी की पहले ही मंजूरी मिल गई है.
दरासल महारत्न कंपनियों को कामकाज से जुड़े फैसले लेने में कुछ विशेष अधिकार मिलते हैं जिनसे उनके फैसले लेने की रफ्तार तेज होती है और इसी कारण से वे कंपनी और तेजी से ग्रोथ करती है.
मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है।
#Businesskhabri
#Businesskhabriditcom
#buildyourbrandhere
#brandingboletobusinesskgabri
Blog ID : 972
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
