Hyundai Motor India IPO updates

Hyundai Motor India IPO updates 

दोस्तो,दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया का IPO का सब्सक्रिप्शन आज 15 अक्टूबर 2024 को निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रे मार्केट में इसके आईपीओ ने गदर मचा रखी है. आईपीओ का सब्सक्रिप्शन आम निवेशकों के लिए खुलने से पहले ऑटोमोटिव कंपनी ने एंकर निवेशकों से करीब 8,315 करोड़ रुपये जुटा ली है. 17 अक्टूबर 2024 को Hyundai Motor India IPO का सब्सक्रिप्शन बंद हो जाएगा. आम निवेशक इन दोनों दिनों में ही इसके शेयर में पैसा लगा सकते हैं.

आपकी जानकारी हेतु हम बताना चाहते हैं कि,Hyundai Motor India IPO भारत का सबसे बड़ा आईपीओ है. इसका साइज 27,870 करोड़ रुपये का है. इससे पहले भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने करीब 22,000 करोड़ का आईपीओ पेश किया था, जो उस समय सबसे बड़ा आईपीओ था. हुंडई मोटर इंडिया की पैरेंट कंपनी 14.2 करोड़ शेयर बेच रही है. इस IPO से जुटाई गई राशि दक्षिण कोरिया में बैठी हुंडई मोटर के खाते में जाएगी. इस धनराशि से कंपनी भारत में कामकाज बढ़ाने के लिए इस्तेमाल नहीं करेगी.

Hyundai Motor India IPO का प्राइस बैंड 1865-1960 रुपये तय किया गया है. इश्यू प्राइस के हिसाब से हुंडई मोटर इंडिया का बाजार मूल्यांकन करीब 19 अरब डॉलर का है. यह बाजार मूल्यांकन ऑटोमोटिव कंपनी की पैरेंट कंपनी हुंडई मोटर से कहीं अधिक है. चौंकाने वाली बात यह भी है कि हुंडई मोटर इंडिया के शेयर का प्राइस अर्निंग रेशियो इसके पैरेंट कंपनी हुंडई मोटर से हीं अधिक है. ब्रोकरेज फर्म इक्विटास इनवेस्टमेंट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हुंडई मोटर इंडिया का प्राइस अर्निंग रेशियो 27 गुना है, जबकि दक्षिण कोरिया में बैठी इसकी पैरेंट कंपनी Hyundai Motor का प्राइस अर्निंग रेशियो केवल 5 गुना है. शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो जाने के बाद Hyundai Motor India का बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप इसकी पैरेंट कंपनी के 42 फीसदी के बराबर हो जाएगी. Hyundai Motor India के CFO Mr .Tarun Garg का कहना है कि भारत में Hyundai Motor India की प्रगति की अपार संभावनाएं हैं.


#Businesskhabri

#Businesskhabriditcom


Blog ID : 977

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।