बनारस में बनेगा देश का सबसे बड़ा रेल-रोड ब्रिज ?

बनारस में बनेगा देश का सबसे बड़ा रेल-रोड ब्रिज ?

दोस्तों,कैबिनेट मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेल मंत्रालय की रोड-रेल ब्रिज के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है,उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे.

इस ब्रिज के कंस्ट्रक्शन के दौरान लगभग 10 लाख मानव दिवस का डायरेक्ट जॉब जेनरेट होंगी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 2 जिलों को कवर करने वाली इस परियोजना से भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 30 किलोमीटर बढ़ जाएगा.

इसके अलावा इस ब्रिज से पॉल्यूशन को कम करने में भी मदद मिलेगी और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी कम होगा. जानकारी के अनुसार इस ब्रिज की वजह से CO2 उत्सर्जन (149 करोड़ किलोग्राम) को कम करने में मदद करेगा, जो 6 करोड़ पेड़ों को लगाने के बराबर है.

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोजेक्ट का डीपीआर 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा. ये रेल-रोड ब्रिज बनारस में गंगा नदी के दो तटों को एक साथ जोड़ेगा. इस रेल-रोड ब्रिज में रेलवे के 4 ट्रैक होंगे और उसके ऊपर 6 लेन का हाईवे बनाया जाएगा एवं ब्रिज उत्तर प्रदेश के दो जिलो वाराणसी-पं.दीन दयाल उपाध्याय को आपस में कनेक्ट करेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गंगा नदी पर बनने वाले इस ब्रिज से रास्ता आसान और बेहतर हो जाएगा. जिसकी वजह से डीजल की भी काफी बचत हो सकेगी. सरकार के अनुसार इस ब्रिज से हर साल 8 करोड़ डीजल सेव होने का अनुमान लगाया गया है. इसका मतलब है कि इस ब्रिज से लोगों को 638 करोड़ रुपए सेव करने में मदद मिलेगी.

आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहते है कि मालवीय ब्रिज देश के सबसे पुराने 137 पुराना है. नया ब्रिज पुराने मालवीय ब्रिज को रिप्लेस करेगा.


#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom



Blog ID : 982

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।