Titanic Submarine Missing


अटलांटिक महासागर में डूबे हुए जहाज टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गई पनडुब्बी रविवार से लापता है. इस पनडुब्बी में पांच लोग सवार हैं,


टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए यात्रियों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. जिस पनडुब्बी में सवार होकर वह समुद्र की गहराई में पहुंचे थे


ओशनगेट एक्सप्लोरेशन कंपनी की पनडुब्बी में सिर्फ 96 घंटे की ऑक्सीजन थी, यानी कि उसमें इतनी ऑक्सीजन थी कि वह चार दिनों तक लोगों को जिंदा रख पाए. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गुरुवार सुबह तक पनडुब्बी की ऑक्सीजन खत्म हो गई होगी. 

Highlight


यूएस कोस्ट गार्ड ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. समुद्र में एरियल खोज अभियान के दौरान कुछ आवाजों को सुना गया, जब इन आवाजों की लोकेशन को पता लगाने की कोशिश की गई, तो कोई भी ठोस जानकारी नहीं मिली.


पनडुब्बी की तलाश में लगे बचावकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह ये है कि समुद्र के भीतर पहाड़ा और घाटियां मौजूद हैं, जबकि पानी का दबाव और खराब मौसम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा डाल रहा है.


यूएस कोस्ट गार्ड ने एचसी-130 हर्क्यूलस एयरक्राफ्ट के जरिए 1400 किलोमीटर के क्षेत्र में खोज अभियान चलाया है. कनाडा के जहाजों ने भी एक बड़े इलाके में पनडुब्बी की तलाश की है.


हल्ला बोल एक्सप्रेस

https://hallabolexpress.com/



Blog ID : 99

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।