भारत दौरे पर आए जर्मन चांसलर शोल्ज

भारत दौरे पर आए जर्मन चांसलर शोल्ज

दोस्तों, 7वें अंतर सरकारी परामर्श (आईजीसी) में शामिल होने के लिए भारत के दो दिवसी दौरे पर पहुंचे जर्मनी के चांसलर बृहस्पतिवार रात नई दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शोल्ज का हवाईअड्डे पर स्वागत किया। आज पीएम मोदी से मुलाकात के अलावा शोल्ज भारत-जर्मनी के बीच होने वाली 7वीं आईजीसी में भी शामिल होंगे।

आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहते है कि द्विवार्षिक आईजीसी 2011 में शुरू किया गया था। यह कैबिनेट स्तर पर सहयोग की व्यापक समीक्षा और संबंधों के नए क्षेत्रों की पहचान करने का मंच है। भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल है, जिनके साथ जर्मनी आईजीसी की बैठक आयोजित करता है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज इस अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे एवं 7 वें आईजीसी में दोनों देश प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके साथ साथ रक्षा , सुरक्षा सहयोग बढ़ाने एवं अन्य मुद्दो पर भी चर्चा की जाएगी।


#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom


Blog ID : 995

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।