एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

दोस्तों,मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंदौरकी लोकायुक्त पुलिस को गुरुवार बड़ी सफलता मिली. दरसल लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम की धारा 7 और 61(2) BNS तहत कार्रवाई करते हुए एक लाख की रिश्वत लेते हुए एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की.

रिपोर्ट्स के अनुसार लोकायुक्त पुलिस ने ये कार्रवाई आवेदक चाणक्य शर्मा की ओर से पुष्पेंद्र साहू जूनियर इंजीनियर पर लगाए गए आरोप के आधार पर की है.आवेदक चाणक्य शर्मा की ओर से मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के जोनल कार्यालय सुभाष चौक में कार्यरत जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र साहू के विरुद्ध एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के संबंध में शिकायत पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर से की थी.(NDTV)


#Businesskhabri
#Businesskhabridotcom


Blog ID : 999

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।