क्रेडिट कार्ड का सिबिल स्कोर क्या है?

क्रेडिट कार्ड का सिबिल स्कोर क्या है?

दोस्तो,कोई भी बैंक जब किसी को क्रेडिट कार्ड इश्यू करता है, तो उसकी लिमिट व्यक्ति की इनकम के हिसाब से होती है और अगर क्रेडिट कार्ड यूजर उस लिमिट का 30 फीसदी तक ही यूज करता है, तो उसका सिबिल स्कोर सही बना रहता है. 30 फीसदी का मतलब हुआ कि अगर किसी के क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये की है और वह उसमें से 30 हजार तक ही खर्च करता है, तो उसका सिबिल मेंटेन रहेगा.

एक्सपर्स की माने तो क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशिओ यानी सीयूआर आपके क्रेडिट कार्ड स्कोर के लिए सबसे जरूरी है. आपका सिबिल कैसा रहेगा. कितना रहेगा. यह सीयूआर पर ही निर्भर करता है. अगर सीयूआर 30 फीसदी से कम है, तो आपका सिबिल स्कोर खराब ही होगा. इसलिए सीयूआर मेंटेन करने की कोशिश करनी चाहिए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिबिल स्कोर अमूमन 750 के ऊपर का बढ़िया माना जाता है, अगर आपका सिबिल स्कोर इससे कम है और आप उसे ठीक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको ये ध्यान रखना होगा कि आपने क्रेडिट कार्ड से जो पैसे निकाले हैं. उन पैसों को समय पर भर दें. वरना लेट पेमेंट करने से ज्यादा ब्याज देना पड़ता है, जिसका आपके सिबिल स्कोर पर भी खराब प्रभाव पड़ता है


#Businesskhabri

#Businesskhabridotcom



Blog ID : 1053

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।