
Shark Tank India : A Little Extra
शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन यानि Shark Tank India-3 में आर्टीफीशियल जूलरी का एक स्टार्टअप (Startup) आया था, जिसके बिजनेस से सभी शार्क प्रभावित हुए. यह स्टार्टअप हैंडमेड जूलरी बनाता है, जिसमें फैब्रिक जूलरी भी होती हैं.
आपको बताना चाहते हैं कि इस स्टार्टअप का नाम A Little Extra, यानी थोड़ा सा ज्यादा है. इसकी शुरुआत अगस्त 2020 में मारवाड़ी परिवार से आने वाली दीक्षा सिंघी (Diksha Singhi) ने की है. वैसे तो दीक्षा गुवाहटी की रहने वाली हैं, लेकिन पिछले काफी सालों से वह दिल्ली में ही रह रही हैं और दिल्ली से ही उन्होंने पढ़ाई की है.
कोविड के दौरान वह फ्रीलांसिंग कर रही थीं और इसी दौरान उन्हें आर्टीफीशियल जूलरी का ये खास बिजनेस शुरू करने का आइडिया आया
दीक्षा ने इस स्टार्टअप की शुरुआत सिर्फ 5 हजार रुपये से एक गत्ते के डिब्बे से की थी, लेकिन आज उनका टर्नओवर 2 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है. वहीं अनुपम मित्तल और विनीता सिंह ने शार्क टैंक में 8 करोड़ रुपये की वैल्युएशन पर फंडिंग दी है. दिल्ली से ही दीक्षा ने जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में बीए किया है. उन्होंने पिछले करीब साढ़े तीन सालों में 80 हजार से भी अधिक ऑर्डर प्रोसेस किए हैं. मारवाड़ी परिवार से आने वाली दीक्षा हमेशा से ही बिजनेस से जुड़ी रहीं, जहां खान की टेबल पर भी सिर्फ बिजनेस की बातें होती हैं ।
दीक्षा बताती हैं कि उनकी जूलरी हुमा कुरैशी और सनी लियोनी जैसी फिल्म अभिनेत्रियां भी की मौकों पर पहन चुकी हैं.
दीक्षा बताती हैं कि इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू होकर 700 रुपये तक जाती है. कंपनी का एवरेज वैल्यू ऑर्डर करीब 450 रुपये है.
#Busineskhabri
#Businesskhabridotcom
Blog ID : 1101
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
