Paytm sucess story in hindi

Paytm sucess story 


 27 साल की उम्र में विजय शेखर शर्मा ने Paytm की स्थापना की.विजय शेखर शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुआ था. उनके पिताजी स्कूल टीचर और मां गृहिणी थीं और वे एक माध्यम वर्गी परिवार से आते है . 

विजय शेखर के शुरुआती पढ़ाई अलीगढ़ के छोटे से कस्बे हरदुआगंज के एक हिंदी मीडियम स्कूल से हुई है. जिसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. विजय शेखर ने 1997 में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही indiasite.net नाम की एक वेबसाइट बनाई थी, और लाखों रूपए में इसे बेचा था.

 जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2000 में one97 communication ltd की स्थापना की. जिसमें क्रिकेट मैच का स्कोर, जोक्स, रिंगटोन और परीक्षा के रिजल्ट जैसी खबरें बताई जातीं थीं. यही one97 communication ltd पेटीएम की पैरंट कंपनी है. 

 2010 में शर्मा ने पेटीएम (Paytm) की स्थापना की पेटीएम की शुरुआत 2010 में हुई। तब यह सिर्फ मोबाइल रिचार्ज कराने वाली कंपनी थी. लेकिन ऊबर ने भारत में इस कंपनी को अपना पेमेंट पार्टनर बनाया तो पेटीएम की किस्मत बदल गई. पर पेटीएम के लिए पासा पलटा 2016 में जब भारत ने अचानक एक दिन बड़े नोटों को बैन कर दिया और डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा दिया. फाइनेंस-टेक कंपनी पेटीएम अब भारत की सबसे मशहूर कंपनियों में से एक बन गई है और नए उद्योगपतियों के लिए एक प्रेरणा भी. 


 दोस्तों किसी ने सुच ही कहा है कि 

 “इंतेज़ार करने वालो को सिर्फ उतना मिलता है !

 “जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है !!” 

 इसलिए प्रयास करते रो जबतक की सफलता न मिल जाय,

 

हल्ला बोल एक्सप्रेस

https://hallabolexpress.com/


Blog ID : 122

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।