
एक सितंबर से एअर इंडिया की दिल्ली-वॉशिंगटन उड़ानें निलंबित
दोस्तों,हालही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एअर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह एक सितंबर 2025 से दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार एअर इंडिया ने कहा कि यह निलंबन एअर इंडिया के विमान बेड़े में विमानों की अस्थायी कमी के कारण किया जा रहा है। एअर इंडिया ने पिछले महीने अपने 26 बोइंग 787-8 विमानों की रिट्रोफिटिंग की प्रक्रिया शुरू की है। यह एक बड़ा और विस्तृत कार्यक्रम है, जिसका मकसद यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है। इस प्रक्रिया के कारण एक ही समय में कई विमान लंबे समय तक सेवा से बाहर रहेंगे और यह स्थिति कम से कम 2026 के अंत तक बनी रहेगी। इसके साथ ही पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के लगातार बंद रहने से एअर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों पर असर पड़ रहा है। इससे उड़ानों को लंबा मार्ग तय करना पड़ता है, जिससे उड़ानों का संचालन और अधिक जटिल और मुश्किल हो जाता है।
बिज़नेस खबरी
Blog ID : 1415
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
