
Mumbai Rain - माया नगरी में बाढ़ जैसे हालात
दोस्तों,महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले करीब 24 घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से ज्यादातर शहरों के हाल बेहाल हैं. मुंबई की बात करें तो यहां भी बारिश का कहर अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है. मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन पर वॉटर लॉगिंग हो गई जहां पर चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. वहींं मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर 5-6 किलोमीटर लंबा जाम लगा है. यह जाम बांद्रा कोर्ट से लेकर अंधेरी नटराज स्टूडियो तक फैला हुआ है. दरअसल मौसम विभाग की चेतापनी के चलते लोग अपने ऑफिस से जल्दी निकले जिसके बाद सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई।
बिज़नेस खबरी
Blog ID : 1417
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
