
Success Story of FloBizow
Flobiz कंपनी की स्थापना आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र राहुल राज, BITS Pilani के पूर्व छात्र Aditya Naik एवं आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र राकेश यादव ने एकसाथ मिलकर की थी.
फ्लोबिज (FloBiz) का मकसद देश के स्मॉल और मीडियम साइज (SME) को सशक्त बनाना है. हमने इस दिशा में काफी काम किया है. FloBiz को हम एक नियो बैंक बनाना चाहते हैं. यह फिनटेक स्टार्टअप की एक कैटेगरी होती है, जिसमें टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड बैंकिंग और फाइनेंशियल सॉल्यूशन का इंटीग्रेशन होता है. FloBiz को नियो बैंक बनाने का हमारा मकसद ये है कि छोटे एवं मझोले कारोबारियों को अपने बिजनेस को रफ्तार देना है.
myBillBook भारत का अग्रणी GST Billing & Accounting सॉफ्टवेयर है. myBillBook को FloBiz कंपनी ने डेवलप किया है. इससे कोई भी स्मॉल और मीडियम बिजनेस सेल, परचेज, एक्सपेंस, पेमेंट, इन्वेंट्री, बिजनेस रिपोर्टिंग जैसे कार्य कर सकते हैं. इससे एक कारोबारी को मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों से अपने पूरे बिजनेस को चलाने में सुविधा होती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सॉफ्टवेयर के जरिए इंवेंट्री सही तरीके से मैनेज हो रही है. कैशफ्लो मेंटेन हो रहा है. कारोबारियों को बिजनेस से जुड़ा कोई भी निर्णय करने के लिए जरूरी डेटा और इन्फॉर्मेशन मिलते रहता है. इन्हीं वजहों से myBillBook को मार्केट में काफी अच्छा रिस्पांस मिला और आज के डेट में देशभर में 65 लाख से ज्यादा व्यापारी myBillBook यूज करते हैं.
Posted by - हल्ला बोल एक्सप्रेस
https://hallabolexpress.com/
Businesskhabri.com - " A Business पोर्टल"
Blog ID : 275
If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.
Report to admin
