MBA चाय वाला’ मतलब ‘मिस्टर बिल्लौरे अहमदाबाद’ - success story


MBA चाय वालामतलबमिस्टर बिल्लौरे अहमदाबाद’ - Success Story


दोस्तों आज हम आपसे एक ऐसे इंसान की स्टोरी शेयर करने जा रहे है जिसका सपना बड़ा था लेकिन रास्ता उन्होंने छोटा अपनाया और बिना शर्म के केवल आपने काम पर फोकस किया और आज महज २३ साल की उम्र में सिर्फ चाय बेच कर  करोड़पति बन गए , जी हाँ में बात कर रहा हूँ प्रफुल बिल्लोरे की,तो आइये शुरू करते है  


एक ऐसे चायवाले के बारे में जिसने अपनी काबिलियत के दम पर दुनियां को ये बताया की कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता, बस इंसान की सोच बड़ी होनी चाहिए। हम बात कर रहे है, MBA Chai Wala Franchise Business के संस्थापक Prafull Billore की, जो अपने फेमस नाम MBA Chaiwala के नाम से आज हर जगह लोकप्रिय है। MBA चायवाला यानि प्रफुल्ल आज हर नौजवान के लिए प्रेरणा बन रहे है। जो अपने लाइफ में बहुत कुछ करना चाहते है, पर उनके हौसले प्रफुल्ल जितने बुलंद नहीं।


MBA चाय वालामतलबमिस्टर बिल्लौरे अहमदाबाद


किसान परिवार के प्रफुल्ल बिल्लौरे IIM अहमदाबाद से MBA करना चाहते थे, लेकिन जब सक्सेस हाथ नहीं लगी तो दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों की ओर अपना रुख करना चाहा लेकिन काफी दिनों तक अहमदाबाद में बिताने के वजह से वहां की आवोहवा प्रफुल्ल को काफी पसंद आई। भारत के अन्य बड़े शहरो से बढ़िया अहमदाबाद ही लगने लगा।


जिस कारण अहमदाबाद शहर इतना पसंद आया कि वो वहीं बसने की सोचने लगे। अब रहने के लिए पैसे चाहिए और पैसे के लिए कुछ कुछ तो करना ही पड़ेगा, यही सोचकर प्रफुल्ल ने अहमदाबाद में मैकडॉनल्ड में नौकरी कर ली। यहां प्रफुल्ल को 37 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से पैसे मिलते थे और वह दिन में करीब 12 घंटे काम करते थे।


कुछ बड़ा करने की सोच को लेकर सीरियस प्रफुल्ल बिल्लोरे को नौकरी करते हुए एहसास हुआ कि वह जिंदगी भर मैकडॉनल्ड की नौकरी तो नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की सोची। लेकिन बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे, प्रफुल्ल के पास नहीं थे। ऐसे में प्रफुल्ल ने ऐसा बिजनेस करने के बारे में सोचा जिसमें पूंजी भी कम लगे और आसानी से भी हो जाए।


बस यहीं से चाय का काम शुरू करने का आइडिया उनके दिमाग में आया। काम की शुरुआत के लिए प्रफुल्ल ने अपने पिता से झूठ बोलकर पढ़ाई के नाम पर 10 हजार रुपए मांगे। इन्हीं पैसों से प्रफुल्ल ने चाय का ठेला लगाना शुरू किया और बाद में अपने दुकान का नाम रखा MBA चाय वाला।


पहले दिन प्रफुल्ल बिल्लौरे की एक भी चाय नहीं बिकी तो उन्होंने सोचा कि अगर कोई मेरे पास चाय पीने नहीं रहा तो क्यों ना मैं खुद उसके पास जाकर अपनी चाय ऑफर करूं। प्रफुल्ल वेल एजुकेटेड हैं, अच्छी इग्लिश बोलते हैं, उनकी यह तरकीब काम आई और सब बोलते कि चाय वाला भी अंग्रेजी बोलता है, और चाय की दुकान चल निकली। दूसरे दिन 6 चाय बेची पर चाय 30 रुपए के हिसाब से 150 रुपए कमाए।


प्रफुल्ल सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जॉब करते थे और शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक अपने चाय का स्टॉल लगाते थे। काम अच्छा चलने लगा 600 कभी 4000 कभी 5000 तक सेल होने लगे और उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी और अपना पूरा फोकस अपने चाय पर किया।


चाय का काम अच्छा चलने लगा नेटवर्क अच्छे बन गए तो प्रफुल्ल ने सोचा क्यों ना अब दुकान का कोई एक अच्छा सा नाम रख लें, जिससे और अच्छी मार्केटिंग हो। लगभग 400 नाम सेलेक्ट करने के बाद एक नाम फाइनल किया, जो थामिस्टर बिल्लोरे अहमदाबादजिसका शॉर्ट नाम ‘MBA चाय वालापड़ा। शुरुआत में लोग उन पर खूब हंसते, मजाक बनाते लेकिन धीरे-धीरे लोगों को प्रफुल्ल का आइडिया पसंद आने लगा।


‘MBA चाय वालाधीरे-धीरे फेमस हो गया। अब लोकल इवेंट, म्यूजिकल नाइट, बुक एक्सचेंज प्रोग्राम, वुमन एम्पावरमेंट, सोशल कॉज, ब्लड डोनेशन जैसी हर जगह ‘MBA चाय वालादिखाई देता। प्रफुल्ल ने वेलेंटाइन के दिनसिंगल के लिए मुफ्त चायदी, जो वायरल हो गई और वहां से उनको और भी ज्यादा पॉपुलेरिटी मिली। अब उन्हें और भी बड़े ऑर्डर मिलने लगे।


आज ‘MBA चाय वालानेशनल और इंटरनेशनल इवेंट करते हैं। प्रफुल्ल ने पूरे भारत में फ्रेंचाइजी दी हैं। एक वक्त जिन MBA संस्थानों में जाकर पढ़ाई करना प्रफुल्ल बिल्लोरे का सपना था। आज वही संस्थान प्रफुल्ल को अपने यहां बतौर मैनेजमेंट गुरू लेक्चर देने के लिए बुलाते हैं। आज उनका नेटवर्थ सालाना 3 से 4 करोड़ का है


दोस्तों  MBA चाय वाला  स्टोरी हमे यह सिखाती है कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है ये  सिर्फ हमारे देखने का नज़रिया है,यदि हम छोटा सा काम भी ईमनदारी से करे तो वो भीआपको सफलता के सिखर तक पहुंचा सकता है | सिर्फआपका सपना और उसे पूरा करने का हौसला बड़ा होना चाहिए | 


Business का Khabri Zone
http://www.businesskhabri.com/





Blog ID : 62

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।