17 स्‍टार्टअप फ्लॉप,फिर बना डाली हज़ारी करोड़ की कंपनी

17 स्‍टार्टअप फ्लॉप, फिर बना डाली हजारों करोड की कंपनी

दोस्तो जैसा कि हम जानते ही हैं,आईआईटी ग्रेजुएट्स अपनी दूरदृष्टि, कड़ी मेहनत और अलग सोच के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें बड़ी कंपनियां ऊंचे वेतन पर नौकरी पर रखती हैं। आज दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियों का नेतृत्व आईआईटी ग्रेजुएट्स ही कर रहे हैं। हालांकि, ज्‍यादातर आईआईटीयन अच्छी सैलरी वाली नौकरियां पसंद करते हैं। लेकिन, कुछ लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करते हैं। ऐसे ही एक आईआईटी ग्रेजुएट का नाम अंकुश सचदेवा है। उनका सपना अपना बिजनेस शुरू करने का था। 

दोस्तो,आईआईटी-कानपुर के छात्र रहे अंकुश सचदेवा की कहानी लाखों-लाख लोगों को प्रेरित करती है। उन्‍होंने 17 बार स्टार्टअप शुरू करने की कोशिश की। लेकिन, हर बार नाकाम साबित हुए। हार न मानते हुए उन्होंने 18वीं बार फिर से कोशिश की और शेयरचैट नाम की कंपनी बनाई। आज शेयर चैट किसी भी इंट्रोडक्शन का मोहताज नहीं हैं,यह आज कई हजार करोड़ रुपये की बन चुकी है। शेयरचैट एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।

--------------------

दोस्तों इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि निरन्तर परिश्रम ही सफलता की पूंजी है 

Build your brand with Business Khabri dot com www.businesskhabri.com

----------------------







Blog ID : 749

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।