Byju’s ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला



Byju’sने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला


बायजू ने करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।यह आकड़ा कुल कर्मचारियों का लगभग दो प्रतिशत है।बायजू के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन ने पिछले साल अक्तूबर में कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि नियोजित 2,500 कर्मचारियों से आगे कोई छंटनी नहीं की जाएगी।


​कैसे हुई Byju’s की शुरुआत



39 साल के बायजू रविंद्रन ने इसकी शुरुआत की थी. रविंद्रन का जन्म दक्षिण भारत के कोस्टल एरिया में हुआ था.रविंद्रन ने पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद परीक्षा में पास होने के लिए अन्य बच्चों की मदद करना शुरू कर दी.

 पहले रविंद्रन सिर्फ Common Aptitude Test के लिए पढ़ाई करवाते थे, इसके बाद उन्होंने इसका विस्तार किया और 2 लाख के निवेश के साथ Byjus सेंटर खोला और स्टूडेंट्स के लिए कई सब्जेक्ट के लिए पढ़ाई शुरू कर दी.

इसके साथ ही रविंद्रन ने 2015 में लर्निंग ऐप्लीकेशन की शुरुआत की और अब इस एप्लीकेशन से स्टूडेंट्स स्कूली पढ़ाई के साथ ही CAT, सिविल सर्विसेज, JEE, NEET की पढ़ाई कर सकते हैं. साल 2011 में उन्होंने Think Learn स्टार्टअप लॉन्च किया था जो बायजू की पैरेंट कंपनी है.



हल्ला बोल एक्सप्रेस
https://hallabolexpress.com/


Blog ID : 93

If anyone feel the content of this post is not in community guidelines, It may be considered upsetting, offensive, or sensitive. then please help us to report this.

Report to admin
अपने व्यापार, प्रोडक्ट, प्रॉपर्टी के फ्री एडवरटाइजमेंट के लिए यहां क्लिक करें।